• शिवाजी का जन्म कब और कहां हुआ था?
उत्तर – 1627 ई़, पुणे में
• नाना साहब के नाम से कौन प्रसिद्ध थे?
उत्तर – बालाजी बाजीराव
• मराठों का अंतिम पेशवा कौन था?
उत्तर – बाजीराव द्वितीय
• शिवाजी के पिता का क्या नाम था?
उत्तर - शाहजी भोंसले
• शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?
उत्तर – रामदास
• मराठा साम्राज्य का ‘द्वितीय संस्थापक' किसे कहा जाता है?
उत्तर – बालाजी विश्वनाथ
• शिवाजी की माता का क्या नाम था?
उत्तर – जीजाबाई
• शिवाजी का राज्याभिषेक कब हुआ था?
उत्तर – 1674 ई़ में
• छत्रपति शिवाजी के दरबार की शोभा बढ़ाने वाले मंत्रियों को क्या कहा जाता था?
उत्तर – अष्टप्रधान
• शिवाजी की राजधानी कहां थी?
उत्तर – रायगढ़
• शिवाजी ने मुगलों को किस युद्ध में हराया था?
उत्तर – सलहार का युद्ध
• शिवाजी के मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री को क्या कहा जाता था?
उत्तर – पेशवा
• प्रथम - आंग्ल - मराठा युद्ध के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर – वारेन हेस्टिंग्स
• प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध को किस संधि के तहत समाप्त किया गया था?
उत्तर – सालबाई की संधि,1782 ई
• शिवाजी की मृत्यु के पश्चात मराठा क्षत्रपति कौन बना?
उत्तर – शंभाजी
• शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक किस पंडित से करवाया था?
उत्तर - बनारस के विद्वान पंडित विश्वेश्वर उर्फ गंगा भट्ट
• शिवाजी को पकड़ने के लिए औरंगजेब द्वारा किस जनरल को भेजा गया था?
उत्तर – शाइस्ता खान
• शिवाजी ने कितनी बार सूरत को लूटा?
उत्तर – दो बार
• पेशवा प्रथा ब्रिटिश द्वारा किस पेशवा के काल में समाप्त की गई थी?
उत्तर – बाजीराव द्वितीय
• गुरिल्ला युद्ध का पथ प्रदर्शक कौन था ?
उत्तर – शिवाजी
• शिवाजी के गुरु का क्या नाम था?
उत्तर – रामदास
• शिवाजी के अष्टप्रधान का वह सदस्य जो विदेशी मामलों की देखरेख करता था वह कौन था?
उत्तर - सुमंत