• बहमनी राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर – अलाउद्दीन बहमनी शाह
• कौन से युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का पतन हुआ?
उत्तर – तालीकोटा का युद्ध
• विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – हरिहर तथा बुक्का ने, 1336 ई
• संगम वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर - हरिहर एवं बुक्का
• सलुव वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर - नरसिंह सलुव
• तालीकोटा के युद्ध के समय विजयनगर साम्राज्य में कौन से राजवंश का शासन था?
उत्तर – तुलुव
• तालीकोटा की प्रसिद्ध लड़ाई कब हुई थी?
उत्तर – 1565 ईस्वी
• तेलुगु कृति अमुक्तमाल्यद का लेखक कौन था?
उत्तर – कृष्णदेव राय
• कृष्णदेव राय के दरबार में 8 महान कवि रहते थे उन्हें किस नाम से पुकारा जाता था?
उत्तर - अष्ट दिग्गज
• किसके शासनकाल में 1565 ईसवी में तालीकोटा या बननीहट्टी की लड़ाई हुई?
उत्तर – सदाशिव राय
• तुलुव वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – वीर नरसिंह
• विजयनगर साम्राज्य में प्रमुख व्यवसाय कौन सा था?
उत्तर – कृषि
• दक्षिण भारत में विजयनगर और बहमनी राज्यों की स्थापना किसके शासन के दौरान हुई थी?
उत्तर - मुहम्मद बिन तुगलक
• किस राजवंश ने बीजापुर में स्वतंत्र शासन की स्थापना की?
उत्तर – आदिल शाही
• 1420 ईसवी में विजयनगर साम्राज्य में आने वाले इटली के यात्री का क्या नाम था?
उत्तर - निकोलो डी कोन्टी
• कृष्णदेव राय के दरबार में अष्ट दिग्गज कौन थे?
उत्तर – आठ तेलुगु कवि
• इब्नबतूता कहां से आया था?
उत्तर – मोरक्को
• विजयनगर साम्राज्य में कौन सा विवाह सर्वाधिक प्रचलित था?
उत्तर – ब्रह्म विवाह