यूरोपीय कंपनी का आगमन

Abhishek Ranavat

  यूरोपीय कंपनी के आगमन से संबंधित प्रश्नोत्तर

• अफ्रीका स्थित ‘उत्तमाशा द्वीप' जिसे ‘केप ऑफ गुड होप' कहा जाता है, की खोज किसने की थी?

उत्तर - पुर्तगाली नाविक बार्थ लोम्युडेज

• अमेरिका की खोज किसने और कब की थी?

उत्तर – कोलंबस नामक नाविक ने 1492 ईस्वी में

• 17 मई 1498 ई वास्कोडिगामा एक गुजराती व्यापारी की सहायता से भारत पहुंचा उस व्यापारी का क्या नाम था?

उत्तर – अब्दुल मनीक

• पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा का कालीकट बंदरगाह पर किस राजा ने उसका भव्य स्वागत किया था?

उत्तर – जमोरिन

• पुर्तगालियों का दूसरा अभियान दल कब भारत आया था?

उत्तर – 1500 ई में अल्वारेज केब्रल के नेतृत्व में

• वास्कोडिगामा दूसरी बार भारत कब आया था?

उत्तर – 1502 ई में

• पुर्तगालियों ने भारत में पहली फैक्ट्री कब और कहां स्थापित किया था?

उत्तर – कोचीन में, 1502 ई में

• भारत में पुर्तगाली सरकार का प्रथम गवर्नर कौन था?

उत्तर – अल्मीडा

• भारत में पुर्तगाली सत्ता का वास्तविक संस्थापक कौन था?

उत्तर – अल्बूकर्क

• भारत आने वाला प्रथम यूरोपीय कौन था?

उत्तर – पुर्तगाली

• किस यूरोपीय शक्ति ने शिवाजी को तोपें पर प्रदान की?

उत्तर – पुर्तगाली

• किस पुर्तगाली ने गोवा पर अधिकार किया था?

उत्तर - अल्फांसो द अल्बुकर्क

• जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था उस समय भारत का मुगल बादशाह कौन था?

उत्तर – अकबर

• ब्रिटिश द्वारा निर्मित प्रथम किला कौन सा था?

उत्तर - फोर्ट सेंट जॉर्ज

• किसके द्वारा बंगाल का स्थाई बंदोबस्त शुरू किया गया?

उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस

• कोलकाता नगर का संस्थापक कौन था?

उत्तर – जॉब चरनाक

• भारत में प्रथम रेल कहां से कहां तक चला था?

उत्तर - मुंबई और थाणे के बीच, 16 अप्रैल, 1853 ई

• होलैण्ड या नीदरलैंड के निवासी को क्या कहा जाता है?

उत्तर – डच

• पुर्तगालियों ने भारत में प्रिंटिंग प्रेस कब लाया था?

उत्तर – 1556 ई

• डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 1602 ई

• अंग्रेजों ने भारत में अपनी प्रथम फैक्ट्री कहां स्थापित की थी?

उत्तर – सूरत में

• भारत में फ्रांसीसी ने अपना पहला कारखाना कहां लगाया?

उत्तर – सूरत में, 1668 ई

• प्लासी का युद्ध कब लड़ा गया था?

उत्तर – 23 जून 1757 ई को

 • डचों ने भारत में अपनी पहली फैक्ट्री कब और कहां स्थापित की थी?

उत्तर – 1605 ई, मसुलिपट्टनम

1608 ई में कैप्टन हॉकिंस के नेतृत्व में कंपनी का पहला प्रतिनिधिमंडल किस जहाज से भारत पहुंचा?

उत्तर - हेक्टर नामक जल जहाज से

अंग्रेजों ने सर्वप्रथम भारत में पहली अस्थाई फैक्ट्री कब और कहां स्थापित किया था?

उत्तर – 1608 ई, सूरत में

जहांगीर ने इंग्लिश खान की उपाधि से किसे नवाजा था?

उत्तर - कैप्टन हॉकिंस

अंग्रेजों ने भारत में दूसरी फैक्ट्री तथा पहली स्थाई फैक्ट्री कब और कहां स्थापित की थी?

उत्तर – 1611 ई में, मसूलित्तनम में

नोट – 1608 ई में अंग्रेजो के द्वारा अस्थाई फैक्ट्री स्थापित की गई थी जिसका स्थायित्व 1613 ई में हुआ।

टॉमस रो जहांगीर के दरबार में कब आया था?

उत्तर – 1615 ई

कोलकाता नगर को किसने बसाया था?

उत्तर – श्रेय जॉब चारनाक

कोलकाता में फोर्ट विलियम किले का निर्माण कब हुआ था?

उत्तर –  1700 ई

फोर्ट विलियम का प्रथम अध्यक्ष कौन था?

उत्तर – चार्ल्स आयर

भारत आने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?

उत्तर – जॉन मिल्डेन हॉल

फ्रांसिस डे नामक अंग्रेज ने मद्रास को पट्टे पर कहां के राजा से प्राप्त किया था?

उत्तर – चंद्रगिरी

मुंबई नगर का संस्थापक किसे माना जाता है?

उत्तर - गेराल्ड औंगियार

फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 1664 ई

फ्रांसीसी ने भारत में पहली फैक्ट्री कहां स्थापित की थी?

उत्तर - सूरत में

1669 ई में फ्रांसिसियों ने अपनी दूसरी फैक्ट्री भारत के अंदर कहां स्थापित किया था?

उत्तर – मसूलिपत्तनम

भारत में फ्रांसिसियों का पहला गवर्नर कौन था?

उत्तर – फ्रेंसिस मार्टिन

सेंटथोम का युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया था?

उत्तर – 1748 ई, कर्नाटक के नवाब एवं फ्रांसीसियों के बीच

प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति किस संधि के तहत हुआ था?

उत्तर - एक्स ला शैपेल की संधि, 1748 ई

किस युद्ध को यूरोप का सप्तवर्षीय युद्ध के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – तृतीय कर्नाटक युद्ध, 1756- 1763

तृतीय कर्नाटक युद्ध को किस संधि के तहत समाप्त किया गया?

उत्तर – 1763 की पेरिस की संधि द्वारा

द्वितीय कर्नाटक युद्ध को किस संधि के तहत समाप्त किया गया था?

उत्तर – पांडिचेरी की संधि, 1755 ई

वांडीवाश का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ था?

उत्तर – 1760 ई, अंग्रेज और फ्रांसीसी के बीच

काल कोठरी की घटना कब हुई थी?

उत्तर - 20 जून 1756 ई

प्लासी का युद्ध कब हुआ था?

उत्तर - 23 जून 1757 ई

बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया था?

उत्तर - 23 अक्टूबर 1764 ई

बक्सर के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर – हेक्टर मुनरो

बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का शासक कौन था?

उत्तर – मीरजाफर

 • किस युद्ध के बाद अंग्रेजों की भारत में वास्तविक रुप से सत्ता स्थापित हुई?

उत्तर – बक्सर के युद्ध

• इलाहाबाद की प्रथम संधि कब हुई थी?

उत्तर - 12 अगस्त 1765 ई

• इलाहाबाद की दूसरी संधि कब हुई थी?

उत्तर - 16 अगस्त 1765

• काल कोठरी की घटना को किस अंग्रेज ने उजागर किया था?

उत्तर – हॉलवेल ने

• सर्वप्रथम ब्रिटिश शासन ने स्थल मार्ग से भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार किसे दिया था?

उत्तर – लीवेंट कंपनी , 1593 ई में

• किसे भारत में फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है?

उत्तर – काल्बर्ट को

• भारत में फ्रांसिसियों ने अपना पहला कारखाना कहां लगाया था?

उत्तर – सूरत में, 1668 ई

• भारत में पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय कौन था?

उत्तर – अल्मीड़ा

• अकबर के दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?

उत्तर – रा‌ल्फ फिच

• लॉर्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला मराठा सरदार कौन था?

उत्तर - पेशवा बाजीराव द्वितीय

• प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध का क्या कारण था?

उत्तर - मद्रास की अंग्रेजी सरकार तथा मैसूर के बीच कर्नाटक का सीमा विवाद

• किस संधि के तहत प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध को विराम दिया गया?

उत्तर – मद्रास की संधि, 1769 ई

• द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध की समाप्ति किस संधि के तहत हुई?

उत्तर – मंगलौर की संधि, 1784 ई

• तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध की समाप्ति किस संधि के तहत हुई?

उत्तर - श्रीरंगपट्टनम की संधि, 1792 ई

• सालबाई की संधि कब तथा किस के बीच हुई थी?

उत्तर - 17 मई 1782 ई में, पुना दरबार एवं अंग्रेजों के बीच

• भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की थी?

उत्तर – वास्कोडिगामा

• तुर्क ने ऑटोमन साम्राज्य की स्थापना कब और किस पर विजय प्राप्त करने के पश्चात की थी?

उत्तर – 1453 ई में, कुस्तुनतुनिया पर विजय के पश्चात

• भारत में सबसे पहले आने वाले तथा सबसे बाद में जाने वाले कौन थे?

उत्तर – पुर्तगाली