गौतम बुद्ध
गौतम बुद्ध संक्षिप्त विवरण | |
---|---|
जन्म | लुम्बिनी ग्राम, कपिलवस्तु |
जन्म वर्ष | 563 ईसा पूर्व |
पिता | शुद्धोधन |
माता | महामाया |
पत्नी | यशोधरा |
पुत्र | राहुल |
गृह त्याग | 29 वर्ष |
तप स्थल | उरुवेला |
निर्वाण | ज्ञान की प्राप्ति, 35 वर्ष में |
महापरिनिर्वाण | 483 ईसा पूर्व, कुशीनगर में |
बौद्ध संगीतियां
क्रम | स्थान | समय | शासन काल | अध्यक्ष |
---|---|---|---|---|
1 | राजगृह | 483 ई. पू. | अजातशत्रु | महाकस्सप |
2 | वैशाली | 383 ई पू | कालाशोक | सर्वकामी |
3 | पाटलिपुत्र | 251 ई.पू. | अशोक | मोगलिपुत्त तिस्स |
4 | कुंडल वन | ई की प्रथम शताब्दी | कनिष्क | वसुमित्र |
हीनयान तथा महायान में अंतर
हीनयान | महायान |
---|---|
यह बौद्ध धर्म का प्राचीन रूप है | यह नवीन रूप है |
यह कठोर मार्ग है इसीलिए कम लोग निर्वाण की प्राप्ति कर सकते हैं | सरल मार्ग होने के कारण अधिक लोग निर्वाण की प्राप्ति कर सकते हैैं |
यह बुद्ध को अलौकिक गुण वाला पुरुष मानते हैं | यह बुद्ध को भगवान मानते हैं |
यह बुद्ध के प्रतीकों की पूजा करते हैं | यह बुद्ध की मूर्ति पूजा करते हैं |
इनके ग्रंथ पाली भाषा में रचे गए हैं | इनके ग्रंथ संस्कृत भाषा में रचे गए हैं |
बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाएं एवं प्रतीक चिन्ह
घटना | प्रतीक चिन्ह |
---|---|
जन्म | कमल एवं सांड |
गृह त्याग | घोड़ा |
ज्ञान | पीपल वृक्ष |
निर्वाण | पद चिन्ह |
मृत्यु | स्तूप |
बौद्ध धर्म से संबंधित मुख्य तथ्य
महात्मा बुद्ध से संबंधित मुख्य प्रश्नोंत्तर
• गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था
उत्तर -563 ईसा पूर्व, लुंबिनी ग्राम कपिलवस्तु
• गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था?
उत्तर – शुद्धोधन
• गौतम बुद्ध की माता का क्या नाम था?
उत्तर – महामाया
• गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर – यशोधरा
• गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था?
उत्तर – राहुल
• गौतम बुद्ध गृह त्याग किस अवस्था में किया था?
उत्तर – 29 वर्ष की आयु में
• गौतम बुद्ध के तप स्थल का क्या नाम था?
उत्तर – उरुवेला, निरंजना नदी के किनारे
• गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कब हुआ था?
उत्तर -35 वर्ष की अवस्था में
• बौद्ध धर्म निर्वाण का क्या अर्थ है?
उत्तर - ज्ञान की प्राप्ति
• बौद्ध धर्म में बुद्ध की मृत्यु को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – महापरिनिर्वाण
• गौतम बुद्ध को महापरिनिर्वाण की प्राप्ति कब हुआ था?
उत्तर – 483 ईसा पूर्व कुशीनगर में
• बुद्ध का गृह त्याग बौद्ध साहित्य में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – महाभिनिष्क्रमण
• बुद्ध के गृह त्याग का प्रतीक किसे माना जाता है?
उत्तर – घोड़ा
• बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस वृक्ष के नीचे हुई थी?
उत्तर – बोधि वृक्ष अथवा पीपल वृक्ष
• बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया था?
उत्तर – ऋषिपतन, सारनाथ में
• महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए थे?
उत्तर – पाली भाषा में
• प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था तथा किसके शासनकाल में हुआ था?
उत्तर - 483 ईसा पूर्व, अजातशत्रु के शासनकाल में
• द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब से था किसके शासनकाल में हुआ था?
उत्तर – 383 से पूर्व, कालाशोक के शासनकाल में
• तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब तथा किसके शासनकाल में हुआ था?
उत्तर – 251 ईसा पूर्व, अशोक
• चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कब युद्ध किसके शासनकाल में हुआ था?
उत्तर – ईसा के प्रथम शताब्दी, कनिष्क
• प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?
उत्तर – राजगृह
• द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?
उत्तर – वैशाली
• तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?
उत्तर – पाटलिपुत्र
• चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?
उत्तर – कुंडल वन
• बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए थे?
उत्तर – श्रावस्ती में
• बौद्ध शिक्षा का केंद्र कहां था?
उत्तर – विक्रमशिला
• भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है?
उत्तर – सांची में
• सारनाथ में बुद्ध का पहला प्रवचन क्या कहलाता है?
उत्तर – धर्म चक्र प्रवर्तन
• गौतम बुद्ध द्वारा भिझुणी संघ की स्थापना कहां की गई थी?
उत्तर – कपिलवस्तु में
• बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर – महा प्रजापति गौतमी
• गौतम बुद्ध के गुरु का क्या नाम था?
उत्तर - अलार कलाम